GK Quiz - 85 | क्विक रिवीजन सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर सीरीज।


1. औजार और अस्त्र-शस्त्र बनाने के लिए भारत के आरम्भिक निवासी क्या प्रयोग करते थे?

– पत्थर।

2. एक भारतीय संत (पुजारी) का नाम बताइए जिसने 1893 में शिकागो (यू.एस.) में आयोजित 'धर्मों का विश्व सम्मेलन' में भाग लिया था? 

– स्वामी विवेकानंद।

3. छत्रपति शिवाजी किसका अनुयायी था? 

– रामदास।

4. महानतम कुषाण शासक कौन था? 

– कनिष्क।

5. आर्य समाज का संस्थापक कौन था? 

– दयानंद सरस्वती।

6. वन, कोयला, खनिज तेल और जल इनमें से कौनसा जीवेतर (अजैव) स्त्रोत है? 

– जल।

7. कृष्णा-गोदावरी नदी घाटी में तेल की सम्भावना वाला पाया गया क्षेत्र क्या कहलाता है? 

– राव्वा ऑफशोर ब्लॉक।

8. भील, खोंड, कूकी और मुंडा इनमें से कौनसा जनजातीय समूह मणिपुर में पाया जाता है? 

– कूकी।

9. बंदरगाहों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही क्रम है?

– मच्छलिपटनम, चेन्नई, नागापट्टिम, तूतीकोरिन।

10. सैंटा क्रूज क्या है?

– मुम्बई में एक घरेलू हवाई पट्टी।

Question Of The Day -


मानव शरीर में रुधिर बैंक का कार्य कौनसा अंग करता है ?
Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: