GK Quiz - 111 | क्विक रिवीजन सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर सीरीज।


1. राष्ट्रपति की मुत्यु होने या इस्तीफा देने पर राष्ट्रपति के कार्यालय का कार्यभार का पालन उपराष्ट्रपति कब तक करेंगे?
– अधिकतम छ: महीने की अवधि तक ।

2. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था?
– 26 नवम्बर, 1949

3. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में क्या लिखा है?
– हम भारत के लोग अपनी संविधान सभा में इस संविधान को अपनाते हैं, अधिनियमित करते हैं और इसे स्वयं को प्रदान करते हैं।

4. बिक्री कर कौन लगाता है?
– राज्य सरकार।

5. भारत के सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमाण्डर कौन होता है?
– राष्ट्रपति।

6. केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद् किसके लिए उत्तरदायी होती है?
– लोकसभा।

7. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
– लोकसभा अध्यक्ष।

8. राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है?
– 30 वर्ष।

9. किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल के रूप में किसको मान्यता दी जाती है?
– यदि उसे चार या अधिक राज्यों में राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी गई हो।

10. संविधान के किस अनुच्छेद में संसद को संविधान में संशोधन करने का अधिकार प्रदान किया गया है?
- अनुच्छेद 368

Question Of The Day -


गवर्नर की नियुक्ति कौन करता है?
Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: