GK Quiz - 93 | क्विक रिवीजन सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर सीरीज।


1. एक नीले लिटमस-पत्र को पहले तनु अम्लीय विलयन में और बाद में तनु क्षारीय​ विलयन में डुबोया गया। तब लिटमस-पत्र का रंग क्या होगा?
– पहले लाल और बाद में नीला

2. कौनसे विटामिन में धाुत-परमाणु है?
– विटामिन B12

3. पर्यावरणी आन्दोलनों के परिणामस्वरूप किस परियोजना को रोक दिया गया था? 
– साइलेन्ट वैली जलविद्युत परियोजना

4. किस वर्ष में प्रोजेक्ट टाइगर आरम्भ किया गया था?
1973-74

5. भारत में किस वर्ष पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पारित किया गया था?
1986

6. भू-पृष्ठ के तीन-चौथाई भाग में क्या है?
– जल

7. जनगणना 2011 के अनुसार, देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौनसा है, जहाँ लगभग 20 करोड़ (200 मिलियन) लोग रहते हैं?
– उत्तर प्रदेश

8. 'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस' प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है?
– 14 दिसम्बर

9. विदेशों के लिए भारतीय राजदूतों को नियुक्त कौन करता है।
Ans. राष्ट्रपति।

10. राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत दी गई है।
Ans. अनुच्छेद72

Question Of The Day -


संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल कितना समय लगा।
Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: