GK Quiz - 181 | क्विक रिवीजन सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर सीरीज।


1. ' मचकुण्ड जलविद्युत परियोजना ' किन राज्यों का
संयुक्त उपक्रम है ?

उत्तर : ओडिशा व आंध्र प्रदेश का।

2. वृहत ज्वार उस समय आता है, जब-

उत्तर : पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य एक सीधी में होते हैं।

3. दक्षिणी अमेरिका का कौन-सा देश क्षेत्रफल की दृष्टि
से सबसे बड़ा है ?

उत्तर : ब्राजील।

4. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों
ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़ों के समूह को
क्या कहते हैं ?

उत्तर : क्षुद्रग्रह।

5. ' अलमत्ती बाँध ' किस नदी पर है ?

उत्तर : कृष्णा नदी पर।

6. जवाहर सागर, राणाप्रताप सागर, और गाँधी सागर
जलाशयों का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?

उत्तर : चम्बल नदी पर।

7. ' जोजिला दर्रा ' किन-किनको जोड़ता है ?

उत्तर : लेह और श्रीनगर को।

8. नदियों के ज्वारनदमुख में कीचड़ वाले किनारों के साथ-
साथ हल्की-हल्की जैतून रंग की वनस्पति और श्वसन मूल
वाले ज्वारीय वन को क्या कहा जाता है ?

उत्तर : गरान।

9. हूवर बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?

उत्तर : कोलोरेडो।

10. उज्बेकिस्तान की राजधानी का क्या नाम है ?

उत्तर : ताशकंद।

Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: