GK Quiz - 257 | सामान्य ज्ञान क्विक रिवीज़न क्विज।


1. जब किसी विधेयक को संसद में प्रस्तुत किया जाता है तो किसकी अनुमति के बाद वह अधिनियम बन जाता है— राष्ट्रपति की अनुमति के बाद।

2. भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है— संसद।

3. संसद के कितने सदन है— दो ( राज्यसभा/लोकसभा )

4. संसद के किस सदन को ‘प्रतिनिधि सभा’ कहा जाता है— लोकसभा।

5. संसद का स्थायी संदन कौन-सा है— राज्यसभा।

6. भारतीय संसद का तीसरा अंग कौन है— राष्ट्रपति।

7. संसद के दो क्रमिक अधिवेशनों के मध्य कितना समयांतराल होता है— 6 माह।

8. भारतीय संसद को कौन भंग कर सकता है— राष्ट्रपति।

9. साधारण विधेयक से संबंधित गतिरोध को दूर करने के लिए संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक कौन बुलाता है— राष्ट्रपति।

10. भारतीय संसद की दोनों की संयुक्त बैठक किस संबंध में होती है— साधारण विधेयक।
Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: